जिज्ञासाएं


            समय के निरंतर बदलाव से प्रकृति में उपस्थित अवयवो में भी बदलाव आने लगे हैं| जो काम पहले बड़े सीधे तरीके से हुआ करते थे उनमें भी आजकल आधुनिकता आने लगी है| आजकल बच्चों में अतिरिक्त बदलाव देखने को मिला है| वे पहले से बेहतर सोचने लगे हैं | लेकिन मशीनों के निरंतर उपयोग से उनकी ज्ञान और बौधिक क्षमता घटी है | वो सोचने में इतने सक्षम नहीं है जितना एक आने वाली पीढ़ी को होना चाहिए | 

            मैं एक किस्सा साझा कर रहा हूँ जो जिज्ञासु परवर्ती के विकास का है| मेरा भांजा गर्मी की छुट्टियों में यहाँ घर रहने के लिए आया था | मैंने कुछ ही दिन पहले लगभग दो महीने पहले एक कैरमबोर्ड खरीदा था| मेरे बच्चे छोटे हैं तो उनका ज्यादा इस्तेमाल नहीं हो पाया था | अब वो आया तो खेलने लगा | मैंने कैरमबोर्ड के नियमो पर ज्यादा ध्यान भी नहीं दिया बस उसे खेलने की नजर से ही लेके आया था ताकि बच्चे जो फ़ोन पर चिपके रहने का प्रयास कर रहे थे कम से कम इसमें व्यस्त रहेंगे | और उनकी बौधिक क्षमता भी बढ़ेगी | लेकिन  हुआ यूं ही उसने कैरमबोर्ड खेलना शुरू किया की उसके सवाल ही ख़तम नहीं हो रहे | आप सोचिये एक सिंपल कैरमबोर्ड में आप कितने सवाल पूछ सकते हैं महज खेलने हेतु | लेकिन उसने सवालों की झड़ी लगा दी | वो भी तब जब आप उसके किसी सवाल का बार बार जवाब दिए जा रहे हो |

            मुझे आश्चर्य भी हो रहा था और मैं हंस भी रहा था की इतनी संभावनाएं कैसे हो सकती हैं इस खेल में| मैं आपको उसकी जिज्ञासा की झलक दिखता हूँ|

  1. मारियो को इतना बड़ा क्यों रखा है?
  2. इसका दूसरा कोई रंग नहीं मिलता क्या?
  3. इस खेल में सबसे पहले किस रंग की गोटी को ले जाना होता है?
  4. सबसे अंत में किस रंग की गोटी को ले जा सकते हैं?
  5. गोटी और मारिओ दोनों यदि छेड़ में चले जाएँ तो अतिरिक्त गोटी देनी होगी फ़ाउल पर या वही रख सकते हैं?
  6. जोर से मारने पर यदि गोटी बाहर चली गयी तो वो कहाँ रखी जायेगी ?
  7. इसमें पाउडर डाल कर भी खेल सकते हैं क्या ? [यकीं मानिए उसनें 200gm का पाउडर 4 दिन में ख़तम कर दिया और कैरमबोर्ड की मार्क रेखाएं दिखनी बंद हो गयी]
  8. अंत में रानी अगर अकेली रह जाए तो?
  9. अंत में रानी के साथ पीले रंग की गोटी रह जाए तो?
  10. पीली या काली गोटी पहले चली जाए और रानी बाद में जाए तो?
  11. दोनों एक साथ जाएँ लेकिन यदि रानी दूसे नंबर पर छेड़ में घुसे तो फाउल होगा क्या?


            ऐसे और भी सवाल हैं जिनके जवाब वो मुझसे मांग रहा था और कुछ तो इतने पेचीदे थे की मुझे समझ नहीं आ रहा था जवाब दूं या जाने दूं|

            मेरे कहने का तात्पर्य इतना है की आपके सवालों की झड़ी ये बताती है आप दिमाग कम और निचोड़ ज्यादा रहे हैं| ये हाल उन सभी का जो फ़ोन का इस्तेमाल बहुत कर रहे हैं| याद रखने में मस्तिष्क को दिक्कत होने लगी है | उसे कुछ सामान लाने दूकान पर भेजे तो वो एक या दो सामान भूल जाता है| यदि पैसे कम पड़े तो लौट के आ जाएगा और बोलेगा की पैसे नहीं थे इसलिए नहीं लाया| जबकि यहाँ सम्भावना थी की वो पिताजी के नाम से उधार छोड़कर भी आ सकता था | लेकिन उसकी बुद्धि का विकास रुका हुआ है| वो चाहकर भी ऐसा नहीं कर पा रहा|

            इसलिए मेरी एक राय है की बच्चों को गजेट्स के इस्तेमाल करने में सावधानी बरतनी होगी और यह तभी संभव है जब आप खुद इसका समयानुसार और जरूरतानुसार इस्तेमाल करेंगे | क्योंकि बच्चे अनुसरण करते हैं और सीखते हैं | नवीन ज्ञान उन्हें आकृषित करता है | मुझे लगता है आप किताबें, अखबार, करंट मग्ज़िन्स आदि पढने की आदत अपने अन्दर लेके आयें ताकि बच्चे अनुसरण कर सके और बौद्धिक क्षमता को बढ़ा सकें | अलग अलग एक्सपेरिमेंट/प्रयोग कीजिये बच्चों से अपनी समस्याएं सुलझायिये ताकि वो गजेट्स की तरफ न भागें| 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Popular Posts

आधुनिक मां
घर के बाहर आतंक
 गरीबी
विश्व वेदना
जब मैं पिता बना
गजब का प्यार